HomeTOP NEWSलखनऊ : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान!...

लखनऊ : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी रोडवेज में 3 दिन FREE सफर

-

Free travel on Rakshabandhan: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश सरकार ने त्योहार के दौरान महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

सरकारी निर्देश के अनुसार, यह विशेष सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में महिलाएं यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में बिना किराया चुकाए यात्रा कर सकेंगी।रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके का रुख करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें यात्रा के खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।त्योहार के दौरान बसों में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं और बेहतर संचालन की तैयारी की जा रही है।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दिए हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके।

शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य अहम मुद्दों पर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद सहित विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए लो-लैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों (जैसे बलिया, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी) में कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए प्रभावित परिवारों तक पका भोजन व राहत सामग्री पहुंचाने को कहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

spot_img